Navy Agniveer MR Bharti 2024: भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 27 मई तक

Navy Agniveer MR Bharti 2024: भारतीय नौसेना की ओर से नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। नेवी अग्निवीर की विज्ञप्ति 3 मई 2024 को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

नेवी अग्निवीर एमआर ऑनलाइन फॉर्म 13 मई 2024 से शुरू किए गए हैं। इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य के अविवाहित महिला और पुरुष आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के साथ आवेदनकर्ताओं का अविवाहित होना भी अनिवार्य है।

पात्र उम्मीदवार नेवी अग्निवीर MR भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2024 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के साथ ही आवेदन करने का तरीका भी हमने इस लेख में बताया है।

Navy Agniveer MR Bharti 2024 Notification

इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 3 मई 2024 को जारी की गई है। यह भर्ती भारतीय नौसेना में अग्निवीर एमआर के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है। योग्य अभ्यर्थी नौसेना की भर्ती में 13 मई से 27 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Navy Agniveer MR Bharti 2024
Navy Agniveer MR Bharti 2024

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती में सलेक्शन के लिए आपको लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के कही चरणों को पूरा करना पड़ेगा। यदि आप अंतिम रूप से सभी चरणों में उत्तीर्ण हो जाएंगे तो नियुक्ति के बाद आपको शुरुआती वेतन के तौर पर 30000 से 48000 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – Navy Agniveer MR Bharti 2024

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती का फॉर्म भरने के लिए आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को 18% जीएसटी के साथ 550 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

आयु सीमा – Navy Agniveer MR Bharti 2024

इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना में न्यूनतम आयु या अधिकतम आयु को लेकर कोई मानदंड निर्धारित नहीं किए गए हैं। लेकिन आवेदनकर्ता का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रेल 2007 के बीच का होना अनिवार्य है।

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा दसवीं उत्तीर्ण उम्मीदवार नौसेना की अग्निवीर एमआर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र माने गए हैं।

चयन प्रक्रिया – Navy Agniveer MR Bharti 2024

अग्निवीर एमआर के लिए सलेक्शन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण के साथ चिकित्सा परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

भारतीय वायु सेना संगीतकार भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन 5 जून तक

How To Apply Navy Agniveer MR Bharti 2024

नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आप यहां दी गई आवेदन प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले नीचे दिए गए “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करके आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • इसके बाद सभी दस्तावेजों और हस्ताक्षर एवं फोटो को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इतना करने के बाद 550 रुपये परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके “सबमिट” के बटन को दबा दें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

Navy Agniveer MR Bharti 2024 Apply Online

आवेदन फॉर्म शुरू – 13 मई 2024
आवेदन की अंतिम तिथि – 27 मई 2024
ऑनलाइन आवेदन – यहां देखें
आधिकारिक अधिसूचना – यहां देखें

एम आर भर्ती में आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों से हमारा आग्रह है कि कृपया विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें तथा उसके बाद ही अपना आवेदन जमा करवायें ताकि भर्ती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी आपको विस्तारपूर्वक मिल सकें।

Leave a Comment